पिंजौर। क्राइम ब्रांच सहित एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने गांव रामपुर सियुडी में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने गांव के कई इलाकों में छापेमारी की और संदिग्ध स्थानों की बारीकी से तलाशी ली। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर गांव और आस-पास के क्षेत्रों में नशे की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने नशे से जुड़े किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आश्वासन दिया। पुलिस टीम ने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह देते हुए नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया।