बरवाला। ऑटो यूनियन बरवाला के प्रधान बलविंदर सिंह की अध्यक्षता में गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह की शहादत को नमन करते हुए मुख्य बाजार में चाय-पकोड़े का भंडारा लगाया गया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच लक्षण बतौड़, एडवोकेट मनीष कुमार, सिद्धार्थ सिंह राणा, अवतार सिंह और पंचायत सदस्य रामकुमार सहित कई लोग मौजूद रहे। प्रधान बलविंदर सिंह ने युवाओं से नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने और धर्म तथा देश की रक्षा करने की प्रेरणा लेने का आह्वान किया। यूनियन के गुरमीत सिंह, अनुराग, देशराज राणा, यामीन खान, अंकुश, संतराम, सोहन राणा, प्रीतम सिंह और परविंदर सिंह भी उपस्थित रहे। संवाद