पंचकूला। जीरकपुर निवासी बुजुर्ग से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने गिरफ्तार किया है। यह वारदात 31 अक्तूबर को हुई थी, जब ऑटो चालक और उसके साथी ने बुजुर्ग को चाकू दिखाकर लूट लिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटो, चाकू और लूटा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। आरोपियों की पहचान मोहाली निवासी कुलदीप (32) और जीरकपुर निवासी राकेश उर्फ बल्लू के रूप में हुई है। बुजुर्ग जीरकपुर पुल के नीचे से बलटाना जाने के लिए ऑटो में बैठे थे। दोनों आरोपियों ने बुजुर्ग को सेक्टर-23 पंचकूला लेकर गए। चाकू दिखाकर उनका मोबाइल फोन और 1600 रुपये नकद लूट लिए थे।