फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ऑटो हुआ खराब, दो लाख रुपये से भरा बैग लेकर चोर हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-11 निवासी एक बुजुर्ग मंगलवार को दो लाख रुपये का कैश लेकर ऑटो से घर जा रहे थे। रास्ते में चालक ऑटो को रोकर टायर चेक करने लगा तभी चोर नोटों का बैग लेकर फरार हो गया। सेक्टर-5 पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-11 निवासी रामनाथ कोहली ने बताया कि उनका मनीमाजरा चंडीगढ़ में कार सेल-परचेज का काम है। 19 मार्च को उन्होंने 2.90 लाख रुपये में एक गाड़ी बेची थी। सोमवार को सुबह 11 बजे ऑटो चालक नीरज के साथ मनीमाजरा गए थे। वहां से उन्होंने गाड़ी जो बेची थी, उसके दो लाख रुपये नकद लिए और नीरज के साथ ऑटो में बैठकर वापस घर के लिए निकले।
विज्ञापन

जब वे सेक्टर-10, 9, 15 व 16 के चौक पर पहुंचे तो नीरज ने कहा कि ऑटो खराब हो गया है। वह ऑटो से नीचे उतर गया और पानी की बोतल लेकर टायर के ऊपर पानी डालने लगा। उसी दौरान वह भी ऑटो से नीचे उतर गया। इसी दौरान ऑटो में रखे दो लाख रुपये का बैग एक व्यक्ति ने उठाकर फरार हो गया। शक होने पर ऑटो में देखा तो पैसे वाला बैग वहां नहीं था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें