फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अगस्त: पंजाब में 10 घंटे चला सर्च ऑपरेशन सीमांत जिलों में लगाए गए 100 नाके

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। 15 अगस्त को लेकर पंजाब में पुलिस अलर्ट हो गई है। सूबे के सात सीमांत जिलों में पंजाब पुलिस ने 100 अस्थायी नाके लगाकर सर्च ऑपरेशन चलाया। साथ ही सर्च ऑपरेशन के लिए 2500 पुलिस जवानों की तैनाती की गई। बीएसएफ के साथ मिलकर पुलिस सीमांत जिलों में अब सर्च ऑपरेशन चलाएगी।
विज्ञापन

पंजाब पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ मिलकर ड्रोन और सीमापार तस्करी की चुनौती से निपटने के लिए वीरवार देर रात को भी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (मानवाधिकार) नरेश अरोड़ा के नेतृत्व में सात सीमांत गांवों में सर्च ऑपरेशन चलाया। अजनाला के एक गांव जगदेव खुर्द सहित सीमावर्ती जिलों के गांवों में रात के समय तलाशी अभियान चलाया गया। पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि भविष्य में भी इस तरह के ऑपरेशन जारी रहेंगे।
पुलिस ने बीएसएफ के साथ मिलकर पंजाब के सात सीमावर्ती जिलों अमृतसर ग्रामीण, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का और बटाला में पाकिस्तान से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा के 550 किलोमीटर के दायरे में तलाशी अभियान चलाया है। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक बड़ी चुनौती बन रहे हैं क्योंकि पाकिस्तान में राष्ट्र विरोधी तत्व देश में शांतिपूर्ण माहौल को बाधित करने के लिए विस्फोटक, ड्रग्स, हथियार और गोला-बारूद की तस्करी के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

10 घंटे चला सर्च ऑपरेशन
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि सीमांत जिलों में वीरवार को 10 घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध घरों और गांवों की विशेष तलाशी की गई। इस ऑपरेशन में सभी जिलों के एसएसपी को शामिल किया गया था।
60 गजटेड अधिकारी रहे शामिल
पंजाब पुलिस और बीएसएस के संयुक्त सर्च अभियान में 60 गजटेड अधिकारी शामिल किए गए थे। विशेष तौर पर 28 आर्म्ड पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया था। डीजीपी ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे सर्च ऑपरेशन बीएसएफ के साथ जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें