पंचकूला। मोरनी रोड पर गांव नाडा के पास मंगलवार को शाम 4 बजे एक ऑडी कार गड्ढे में गिरकर फंस गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को कोई ज्यादा चोट नहीं आई और इसमें सवार बाल-बाल बच गए। इसके बाद कड़ी मशक्कत से लोगों ने कार को बाहर निकाला गया। इसमें कौन लोग सवार थे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।