फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एनआरआई के प्लॉट के फर्जी कागजात तैयार कर चार करोड़ में बेचने की कोशिश का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इस फर्जीवाड़ा के तार चंडीगढ़, पानीपत और जींद से भी जुड़े हैं, पुलिस मामले में अन्य लोगों की तलाश कर रही है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। सेक्टर-21 स्थित एनआरआई के प्लॉट के फर्जी कागजात तैयार कर चार करोड़ रुपये में बेचने की कोशिश का खुलासा हुआ है। प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन ने कोठी के कागजातों की जांच की तो फर्जीवाडे का पता चला। इसके बाद आरोपियों को पैसे देने के लिए सेक्टर-5 कोव होटल बुलाया। वहां से पुलिस को सूचना दी गई। जैसे ही आरोपी होटल पहुंचे पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया। जहां से तीनों को चार दिन के रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों की पहचान वजीर सिंह, अजय कुमार और फूल कुमार बुडेल चंडीगढ़ निवासी के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस फर्जीवाड़े के तार चंडीगढ़, पानीपत और जींद से जुड़े हैं। इस मामले में ओर भी लोग शामिल हैं।
प्रॉपर्टी डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान राजेश ढांडा ने बताया कि कुछ समय पहले सेक्टर-21 में 14 मरले की प्लॉट को बेचने की बात सामने आई थी। एसोसिएशन के सदस्य प्रवीण वालिया ने प्रॉपर्टी खरीदने में रूचि दिखाई। उसी दौरान तीनों आरोपियों की प्रवीण से बात हुई और उन्होंने प्रॉपर्टी की कीमत चार करोड़ रुपये बताई। प्रवीण ने कोठी खरीदने के लिए जांच की तो कोठी उनके जानकार की निकली। उनके जानकार ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं, और वह एनआरआई हैं। उन्होंने उनसे तुरंत बात की तो पता चला कि वह प्रॉपर्टी बेचना नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही फर्जीवाड़े के बारे में पता चला तो एसोसिएशन के सदस्यों ने मिलकर प्रॉपर्टी का बयाना 1.50 करोड़ रुपये कैश देने का लालच देकर तीनों को पंचकूला बुलाने की कोशिश की। करीब एक माह के बाद तीनों आरोपी सोमवार की सुबह पंचकूला आने को तैयार हुए। इसके तुरंत बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। तीनों आरोपी सोमवार को सेक्टर-5 स्थित होटल कोव पहुंचे तभी पुलिस ने तीनों को काबू कर लिया। इसके बाद प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन के प्रधान राजेश ढांडा की शिकायत पर मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। सेक्टर-5 पुलिस थाना एसएचओ रूपेश चौधरी ने बताया कि फर्जी तरीके से प्लॉट बेचने की शिकायत मिली थी। इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें