पंचकूला। पिंजौर में मामूली गाड़ी टच होने के बाद तीन लोगों पर पत्थरों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पिंजौर थाना पुलिस घायल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-7 निवासी राजेश गुप्ता ने दी शिकायत में बताया कि उनकी बरोटीवाला हिमाचल प्रदेश में स्टील की फैक्टरी है। वीरवार को प्रतिदिन की तरह गाड़ी से अपने भाई रमेश गुप्ता व भतीजे मयूर गुप्ता के साथ फैक्टरी में जा रहे थे। जब वह पिंजौर क्रॉस कर फाटक के पास पहुंचे तो पीछे से एक सफेद रंग की क्रेटा गाड़ी ने उनकी गाड़ी को बाईं तरफ से टच कर दिया और आगे निकल गया। इसके बाद क्रेटा चालक ने अपनी गाड़ी को लोहगढ़ बस स्टैंड के पास रोक लिया। जैसे ही शिकायतकर्ता वहां पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनकी गाड़ी को जबरदस्ती रोक लिया। क्रेटा सवार 2-3 लोगों ने पत्थरों से ऊन पर हमला कर दिया। इस कारण वह तीनों लोग घायल हो गए। इसके बाद आरोपी गाड़ी मेें सवार होकर मौके से फरार हो गए। घायल शिकायत देने के लिए पिंजौर थाने में पहुंचे। इसके बाद थाने से सभी को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया।