फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्वनी शर्मा ने पुलिस सुरक्षा लेने से किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पंजाब पुलिस की सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा है कि किसान पसीना बहाता है, खून नहीं। भाजपा का रास्ता रोकना कांग्रेसियों का काम है। यदि मेरे खून से पंजाब में शांति आती है तो मैं बलिदान देने के लिए तैयार हूं। उन्होंने उपद्रवियों के पास रॉड-डंडे जैसे हथियार होने पर कहा कि यह सब पुलिस के आला अधिकारियों की मिलीभगत का नतीजा है। उन्होंने पुलिस से सवाल किया कि मेरे कार्यक्रम तक प्रदर्शनकारी तथा उपद्रवी कैसे पहुंचे। थाना सदर के प्रभारी जहां भी होते हैं, वहां ये उपद्रवी कैसे पहुंच जाते हैं। इन सवालों पर पुलिस भी कोई सफाई नहीं दे सकी है। उन्होंने सारे घटनाक्रम की जांच की मांग की। कैप्टन व कांग्रेसी पंजाब को वापस 1984 के काले दौर में धकेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें