अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा की लुधियाना पश्चिमी सीट के लिए नामांकन के चौथे दिन वीरवार को कुल 4 नामांकन पत्र दाखि़ल हुए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण आशु ने वीरवार को नामांकन दाखिल किया है। ममता आशु ने उनके कवरिंग उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरा है। इसी तरह शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार एडवोकेट परउपकार सिंह घुम्मन ने भी नामांकन दाखिल किया है। अरविन्दर कौर घुम्मन ने कवरिंग उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखि़ल किया हैं। इससे पहले 28 मई को एक आज़ाद उम्मीदवार ने नामांकन भरा था। नामांकन भरने की आखिरी तारीख़ 2 जून है और नामांकन पत्रों की पड़ताल 3 जून को की जाएगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख़ 5 जून निर्धारित की गई है। 30 और 31 मई को भी नामांकन पत्र दाखि़ल किये जा सकते हैं।