पंचकूला। अशोका यूनिवर्सिटी सोनीपत की ओर से पंचकूला के लगभग 10 अध्यापकों को बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड उनके अच्छे कार्यों को देखते हुए दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उमंग और लीफी की प्रेजेटेंशन से हुई। कार्यक्रम में रियल टीचर ग्रुप एवं अशोका यूनिवर्सिटी भागीदार थे। जिसमें पंचकूला के अध्यापक सुरेंद्र पाल, विकास, नरेंद्र, दीया, रितु, सुरेखा, कविता, अंशुमन आदि अध्यापकों को सम्मानित किया गया।