आशा वर्कर एंड फैसिलिटेटर फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अपनी मांगों के संबंध में डीसी के नाम ज्ञापन दिया।
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। आशा वर्कर्स एंड फैसिलिटेटर फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर जिले में सैकड़ों आशा वर्करों ने लंबित मांगों के लिए सेक्टर-1 डीसी ऑफिस में सरकार के नाम ज्ञापन भेजा। इस दौरान पंचकूला में कार्यरत सैकड़ों आशा वर्करों का नेतृत्व यूनियन की जिला प्रधान सुमन लता, जिला सचिव वंदना, सीटू की जिला प्रधान रमा सीटू के जिला सचिव लच्छी राम शर्मा मौजूद रहे। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों के समर्थन में एवं केंद्र व राज्य सरकार द्वारा की जा रही अनदेखी के खिलाफ गगनभेदी नारे लगाते हुए डीसी कार्यालय पहुंच कर उपायुक्त पंचकूला के माध्यम से केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन दिया। सीटू जिला प्रधान रमा ने कहा कि हरियाणा में आशा वर्कर्स ने अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर सरकार के नाम ज्ञापन दिया है।