फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा वर्करों ने सेक्टर-2 में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करतीं आशा वर्कर्स। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-2 स्थित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा कार्यालय के समक्ष आशा वर्करों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। आशा वर्करों ने आरोप लगाया कि रिकॉर्ड चेक करने के नाम पर उन्हें और यूनियन के नेताओं को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने इस पर रोक लगाने की मांग की है। वैक्सीन लगवाने के बाद मरने वाली पानीपत की आशा वर्कर के परिजनों को मुआवजा, जोखिम भत्ता, प्रोत्साहन राशि का पचास फीसदी देने की मांग की है। इसके साथ ही रिकॉर्ड मेंटेन करने के लिए रजिस्टर दिए जाएं। गंभीर बीमारी और दुर्घटना की शिकार आशा वर्करों को सरकार के पैनल अस्पताल में इलाज की सुविधा दी जाए। ग्राम स्तरीय नियमित कर्मचारी बनाया जाएं। जब तक ऐसा नहीं होता तब तक सरकार न्यूनतम वेतन महंगाई भत्ता जोड़कर दे। इसके साथ ही उन्हें ईएसआई व पीएफ की भी सुविधा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें