पंचकूला। जैन धर्म में चातुर्मास के विशेष धार्मिक महत्व के चलते जैन श्रावण संघ के उत्तर भारतीय प्रवर्तन पूज्य गुरुदेव तपस्वी आशीष मुनि, तत्व चिंतक उत्तम मुनि, स्वाध्याय रसिक, विराग थाणे-3 का चातुर्मास जैन स्थानक सेक्टर 17 पंचकूला में प्रवेश हुआ। जैन समाज में बड़ा उत्साह देखने को मिला। जैन समाज के प्रत्येक सदस्यों बच्चे, युवा, बुजुर्ग, महिला सभी ने हर्षोल्लास से उनका स्वागत किया। बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग भगवान महावीर स्वामी जैन धर्म में जैन संतों की जय जयकार करते हुए जैन स्थानक सेक्टर-17 में प्रवेश करवाया। यहां पहुंचे सभी श्रोताओं के लिए भोजन, नाश्ते एवं पेयजल की व्यवस्था करवाई गई थी। सभी प्रबुद्धजन एसएस जैन सभा सेक्टर-17 के प्रधान नंदीवर्धन जैन, महासचिव प्रवेश जैन, संरक्षक जयपाल जैन, जैन सभा हरियाणा के प्रदेश प्रधान जेपी जैन, जैन भवन सेक्टर-15 के प्रधान बृजमोहन जैन, महासचिव बालमुकुंद जैन, महिला मंडल प्रधान कविता जैन, चंदन बाला, युवती मंडल प्रधान मीनाक्षी जैन सहित अन्य उपस्थित रहे।