फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला उत्सव : शास्त्रीय और लोक संगीत से गुंजायमान रहा स्कूल परिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। दो दिवसीय राज्यस्तरीय कला उत्सव का सेक्टर-1 के जैनेंद्र स्कूल के आत्मा ऑडिटोरियम में मंगलवार को एडीसी वर्षा खांगवाल ने उद्घाटन किया। कला उत्सव में 22 जिलों के 20-20 बच्चों ने नृत्य, ड्रामा, म्यूजिक और आर्ट एंड क्राफ्ट की दस विधाओं में अपना प्रदर्शन किया। इसमें वोकल म्यूजिक, शास्त्रीय व लोक संगीत, वाद्य संगीत में तालवाद्य, नृत्य में शास्त्रीय व लोक, विजुअल आर्ट्स में टू डायमेंशनल, थ्री डायमेंशनल, स्वदेशी खिलौने और ड्रामा सोलो एक्टिंग प्रमुख रहे। राज्यस्तरीय कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के 440 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त वर्षा खांगवाल ने कहा कि शिक्षा विभाग पंचकूला प्रत्येक क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन और सहयोग कर रहा है। कला उत्सव में विद्यार्थियों की विलक्षण प्रतिभा देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभाग द्वारा कला उत्सव का आयोजन किया जाता हैै। हमें अपनी लोक संस्कृति और कलाओं को बढ़ावा देकर आज की युवा पीढ़ी को न केवल इससे जोड़ना चाहिए बल्कि उन्हें इन कलाओं में पारंगत भी करें। जिला परियोजना अधिकारी कमलेश चौहान ने बताया कि 27 दिसंबर को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें बच्चों के रहने, खाने-पीने की व्यवस्था भी जिला शिक्षा विभाग द्वारा की गई है। इस प्रतियोगिता में चयनित 20 प्रतिभागी राष्ट्रीयस्तर पर भाग लेंगे। हर वर्ग से एक छात्र और एक छात्रा राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेेंगे। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी व जिला परियोजना अधिकारी कमलेश चौहान, सहायक परियोजना अधिकारी अनु, डाइट प्रिंसिपल डॉ. कुलभूषण शर्मा, बीआरसी रितु खोसला व रमेश बतरा, डीएससी से कंसलटेंट कला उत्सव बिंदु सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रिंसिपल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें