फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: इस माह दोबारा विज्ञापित होंगे टीजीटी के 7421 पद, साल 2015 में एचटेट पास कर सकेंगे आवेदन

Sun, 08 Jan 2023 08:30 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा सरकार ने तय किया है कि दोबारा से निकाले जानी वाली भर्ती में उन अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा, जिनके एचटेट प्रमाण पत्रों की वैधता 31 दिसंबर, 2022 थी। सरकार ने सितंबर में भर्ती निकालकर इसे वापस ले लिया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में इसी माह टीजीटी के 7421 पदों को दोबारा से विज्ञापित किया जाएगा। इस भर्ती में उन अभ्यर्थियों को भी मौका मिल सकेगा, जिन्होंने 2015 में एचटेट पास किया था और जिनके प्रमाण पत्र की वैधता 31 दिसंबर, 2022 थी। हजारों अभ्यर्थियों को यह बड़ी राहत है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने टीजीटी पदों को दोबारा से विज्ञापित करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


सितंबर, 2022 में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने टीजीटी के 7421 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। 5 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक आवेदन करने थे। इसमें मेवात में 10 विषयों और शेष हरियाणा में 8 विषयों के पद भरे जाने हैं। भर्ती निकालने के बाद हरियाणा सरकार ने खिलाड़ियों के लिए 3 प्रतिशत कोटा तय कर दिया। इसलिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ये पद दोबारा से शिक्षा विभाग को वापस भेज दिए। आयोग ने विभाग से 3 प्रतिशत आरक्षण के हिसाब से पदों को दोबारा से भेजने के लिए कहा है। अब विभाग ने 3 प्रतिशत कोटा तय कर दिया है और जल्द ही नए सिरे से टीजीटी पदों की मांग आयोग को भेजी जाएगी।

सितंबर में भर्ती ले ली थी वापस
हरियाणा सरकार ने तय किया है कि दोबारा से निकाले जानी वाली भर्ती में उन अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा, जिनके एचटेट प्रमाण पत्रों की वैधता 31 दिसंबर, 2022 थी। सरकार ने सितंबर में भर्ती निकालकर इसे वापस ले लिया गया था। उस समय काफी संख्या में अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पाए थे। इस भर्ती में सबसे अधिक अंग्रेजी विषय के 1751, आर्ट्स के 1443 और साइंस के 1297 पद भरे जाने हैं। गौर हो कि इसी प्रकार पहले पीजीटी की भर्ती निकाल कर वापस ले ली थी, लेकिन बाद में अभ्यर्थियों को मौका दिया गया था।
विज्ञापन


इस बारे में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने कहा कि जल्द ही टीजीटी की दोबारा से भर्ती निकाली जाएगी और इसमें जिन अभ्यर्थियों को एचेटट पास किए सात साल हो चुके हैं, वह आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें