पंचकूला। सेक्टर-26 के पॉलिटेक्निक कॉलेज में डी फार्मा कोर्स में दाखिला के लिए सात दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें छात्रों के लिए 72 और छात्राओं के लिए 42 रिक्त सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। कॉलेज के प्रिंसिपल दलजीत सिंह ने बताया कि आठ दिसंबर को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इस कोर्स में दाखिला के लिए भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान या फिर भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित से 12वीं की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं। यह कोर्स दो साल का है।
सरकारी विभाग में करियर
एक फार्मेसिस्ट राज्य सरकार और केंद्र सरकार, स्वास्थ्य व कल्याण विभाग में नौकरी के लिए अप्लाई कर सकता है। सरकारी विभाग में सार्वजनिक दवा उत्पादन कंपनी में नियुक्ति भी समय-समय पर होती है, उसमें आवेदन किया जा सकता है। सरकारी अस्पतालों या संस्थान में गुणवत्ता नियंत्रण व जांच के लिए विशेषज्ञों की नियुक्त होती है, जिसमें अच्छे मौके मिल सकते हैं। सैन्य बल, सरकारी बैंक में भी फार्मेसिस्ट की नियुक्ति के लिए वैकेंसी निकलती है।