पिंजौर। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय ने आईटीआई में दाखिले को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है। विद्यार्थी 6 से 20 जून तक विभागीय वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके तहत राजकीय आईटीआई कालका एट बिटना में दाखिले को लेकर 6 जून से प्रक्रिया शुरू हो गई है। आईटीआई के प्रिंसिपल मनदीप बेनीवाल ने बताया कि आईटीआई में दाखिले को लेकर संस्थान में सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। संस्थान में कुल 17 व्यवसायों की 596 सीटों के लिए के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। दाखिला प्रक्रिया मेरिट के आधार पर चलेगी।