फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आईटीआई बिटना कालका में दाखिले के लिए आवेदन 7 जून से

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कालका स्थित बिटना में दाखिला प्रक्रिया 7 जून से आरंभ हो रही है। प्रधानाचार्य मनदीप ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया के लिए विभाग की ओर से आनलाइन आवेदन विभागीय वेबसाइट पर सात जून से 21 जून तक स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विभिन्न दाखिला चरणों में मैरिट और सीट अलाॅटमेंट जारी करने के कार्यक्रम बारे सूचना भी दाखिला वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि परिवार पहचान पत्र और आधार कार्ड होना अनिवार्य है, ऐसे में प्रार्थी ही आवेदन के पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि आईटीआई में आने जाने के लिए पंचकूला व कालका से बस की सुविधा उपलब्ध है, जिसमें लड़कियों/महिलाओं का बस पास फ्री बनाया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें