संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। मदनपुर में ज्वेलर की दुकान पर फायरिंग कर लूट की कोशिश में शामिल एक और आरोपी को क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से देसी कट्टा बरामद हुआ है। क्राइम ब्रांच-26 के इंचार्ज गुरमेल सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा मदनपुर पंचकूला में ज्वेलर्स को दुकान पर फायर कर लूट की कोशिश की थी। इस मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी की पहचान सुखदेव उर्फ शैल गांव खंडा जींद के रूप में हुई है। आरोपी के पास से 1 देसी कट्टा और 1 कारतूस बरामद हुआ है। इस मामले में पहले से गिरफ्तार आरोपी अमन उर्फ पकौड़ी से एक देसी कट्टा बरामद हुआ है। इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह ने बताया कि 21 फरवरी को लूट के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। एक आरोपी अमन उर्फ पकौड़ी को गिरफ्तार किया था। आरोपी अभी रिमांड पर था, आरोपी की निशान देही पर एक देसी कट्टा बरामद हुआ है।