पंचकूला। राजकीय विद्यालयों में 16 से 25 मार्च तक पहली से कक्षा पाचवीं तक वार्षिक परीक्षा आयोजन किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक ने बताया कि इस बार परीक्षा का उद्देश्य केवल अंक देना नहीं,बल्कि बच्चों की बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक दक्षता का वास्तविक आकलन करना है। 16 मार्च को कक्षा एक की अंग्रेजी, दो की गणित, तीन की हिंदी का पेपर होगा। 17 मार्च को पहली से तीसरी कक्षा की अंग्रेजी, गणित और हिंदी का मौखिक पेपर होगा। 18 मार्च को कक्षा एक की गणित, दो की हिंदी, तीन की अंग्रेजी, चार की गणित, पांच की अंग्रेजी का पेपर होगा। 19 मार्च को कक्षा एक से तीन तक मौखिक परीक्षा आयोजित होंगी। 20 मार्च को कक्षा एक की हिंदी, दो की अंग्रेजी, तीन की गणित, चार की ईवीएस, पांच की गणित का पेपर होगा। वहीं 24 मार्च को एक से तीन की मौखिक परीक्षा होगी। पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक ने बताया कि इस नई मूल्यांकन प्रणाली से बच्चों की वास्तविक सीख का आकलन होगा और कमजोर विद्यार्थियों के लिए लक्षित शैक्षणिक सहायता दी जाएगी।