फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: काम से हटाने पर गुस्साए ड्राइवर ने क्रशर मालिक पर किया हमला, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। क्रशर मालिक ने ड्राइवर को काम से हटाया तो गुस्साए ड्राइवर ने साथियों के साथ मिलकर क्रशर मालिक और उसके बेटे पर हमला करके घायल कर दिया। शिकायतकर्ता वरुण मित्तल निवासी सेक्टर-20 पंचकूला ने बताया कि उनके पिता विकास मित्तल ने गांव चरनिया में क्रशर लगाया हुआ है। बुधवार की रात साढ़े 10 बजे जब वह अपनी कार में क्रशर से घर पंचकूला जाने के लिए निकले तो गांव चरनिया से मुख्य सड़क के लिए मुड़ने लगे तो आरोपी ड्राइवर बिंद्र ने उसकी कार के आगे बाइक लगाकर उसका रास्ता रोक लिया और उसे धमकाते हुए कहा कि उसने काला को क्रशर से हटाकर ठीक नहीं किया और वह उसका क्रशर चलने नहीं देगा।
विज्ञापन

काला उसके पास ड्राइवर था और उसे क्रशर पर चोरी करने के शक में काम से हटा दिया था। कुछ देर बाद उसके पिता भी मौके पर पहुंचे और आरोपी बिंद्र, काला ने अपने साथियों सहित उसके पिता, ड्राइवर और उस पर हमला करके मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने हमलावरों से बचने के लिए शोर मचाया तो उनके मुंशी सहित अन्य लोग मौके पर उन्हें छुड़वाने पहुंचे तो हमलावर मौके पर भीड़ होती देखकर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर बाइक सहित भाग गए। वरुण मित्तल ने बताया कि घायल अवस्था में वह अपने पिता और ड्राइवर को सरकारी अस्पताल कालका लेकर गए। यहां से उनके पिता को सेक्टर 6 के सिविल अस्पताल पंचकूला में रैफर कर दिया। जबकि उनके ड्राइवर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें