पिंजौर। पिंजौर-नालागढ़ रोड पर गांव धमाला के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। धमाला निवासी शिकायतकर्ता मनोहर सिंह ने बताया कि 8 जुलाई को वह रात पौने दस बजे ड्यूटी से घर जा रहा था। इस दौरान गलत दिशा से आते हुए तेज रफ्तार वाहन चालक ने उसे पीछे टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। घटना में उसे गंभीर चोटें आईं और वह अभी पंचकूला के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।