पंचकूला। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान पंचकूला द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सेक्टर-26 स्थित हर्बल पार्क में आयोजित तीन दिवसीय कॉमन योग प्रोटोकॉल शिविर का बुधवार को समापन हुआ। शिविर में साधकों ने योगाभ्यास, प्राणायाम और अनुलोम-विलोम किया। संस्थान के अधिकारियों ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। संस्थान के योग हॉल में कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत 20 जून तक प्रतिदिन सुबह 7 से 8 बजे तक योग अभ्यास कराया जाएगा।