पंचकूला। बुजुर्ग को ऑनलाइन पैसा कमाने का झांसा देकर 43.11 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-12 साइबर थाना पुलिस बुजुर्ग की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-12ए निवासी इंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि उनके मोबाइल पर 16 अप्रैल को एक मैसेज आया जिसमे लिखा था कि क्या वह ऑनलाइन पैसा कमाना चाहते हैं तो उन्होंने हामी भर दी। उसके बाद उन्हें एक यूट्यूब लिंक भेजकर उसे सब्सक्राइब करने को कहा। शिकायतकर्ता के कहे अनुसार बुजुर्ग ने सब्सक्राइब कर दिया। बुजुर्ग को टास्क पूरा करने पर 50 से 100 रुपये मिलते थे। उसके बाद आरोपियों ने बुजुर्ग को टेलिग्राम के माध्यम से गेम सिखाया। बुजुर्ग सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपियों से बात भी करते रहे और समय-समय पर गेम भी खेलने लगे। उसके बदले में उन्हें पैसा भी मिलता था। ऑनलाइन गेम के अलग-अलग पड़ाव के बाद आरोपी बुजुर्ग से 43.11 लाख रुपये जमा करवा लिए। जब बुजुर्ग ने पैसा वापस करने को कहा तो आरोपियों ने पैसा देने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी। संवाद