पंचकूला। सेक्टर-12 के द भारत स्कूल में शनिवार को हैलोवीन डे मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को सजाया गया था। विद्यार्थियों ने हाथों से बनाए मोजेक जैक-ओ-लैंटर्न, कागज के चमगादड़, उल्लू, भूत और राक्षस जैसी कलाकृतियां प्रदर्शित कीं। डर और मस्ती से भरे इस अनोखे आयोजन ने न केवल बच्चों को खुश किया बल्कि उन्हें सीखने और साझा करने का नया अनुभव भी दिया। छोटे बच्चों ने डरावने और मजेदार वेशभूषा में रैंप वॉक किया। किसी ने चुड़ैल का रूप धारण किया तो कोई भूत बनकर मंच पर आया। बच्चों की मासूम हरकतों और कल्पनाशील प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्या ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं।