पंचकूला। सेक्टर-11 में सोमवार देर रात चंद मिनटों में एक ऑल्टो कार चोरी हो गई। चोरी का पूरा मामला पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने सेक्टर-11 निवासी कपूर सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, 26 जनवरी की रात उन्होंने कार घर के बाहर मंदिर के पास खड़ी की थी। रात के समय 5-6 अज्ञात युवक गली में आए और खड़ी वाहनों के दरवाजे खोलने लगे। सीसीटीवी फुटेज में छह युवक दिखाई दे रहे हैं, जिन्होंने कई वाहनों के दरवाजे चेक किए और ऑल्टो कार का दरवाजा खुलते ही चंद मिनटों में वाहन चोरी कर फरार हो गए। संवाद