फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: वार्डबंदी कमेटी में भाजपा के साथ अब जजपा और कांग्रेस पार्षद भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला के उपायुक्त ने वर्ष 2026 में होने वाले नगर निगम चुनावों की तैयारियों के तहत वार्डबंदी कमेटी के सदस्यों के नाम सरकार को भेज दिए हैं। शहरी स्थानीय निकाय विभाग से मंजूरी मिलने के बाद कमेटी औपचारिक रूप से गठित हो जाएगी। कमेटी का कार्य मौजूदा वार्डों की समीक्षा करना है। जहां वार्ड आकार में बड़े हैं, वहां से क्षेत्र कम करके दूसरे वार्डों में शामिल किए जाएंगे। वार्डों की संख्या 20 ही बनी रहेगी। मेयर का चुनाव भी पहले की तरह जनता द्वारा सीधे तौर पर ही किया जाएगा। नई प्रस्तावित कमेटी में भाजपा से रितु गोयल, जय कौशिक और सोनू बिड़ला, जजपा से राजेश कुमार और कांग्रेस से गौतम प्रसाद को शामिल किया गया है। कमेटी की बैठक उपायुक्त की अध्यक्षता में होगी, जिसमें वार्डबंदी से जुड़े निर्णय लिए जाएंगे। इससे पूर्व बनाई गई कमेटी विवादों में आने के बाद निरस्त कर दी गई थी, जिसके उपरांत अब नया गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें