फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सभी डॉक्टर डिमांड बताएं, सभी जेनरिक दवा मरीजों को कराएंगे उपलब्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। छह जनवरी को जनऔषधि केंद्र में दवाएं नहीं दिलासा मिल रहा, मरीजों पर महंगे इलाज की मार और आठ जनवरी को सिविल अस्पताल में 135 दवाएं उपलब्ध फिर भी डॉक्टर लिख रहे ब्रांडेड दवाइयां शीर्षक से खबर छपने के बाद पंचकूला स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लिया है। पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में सभी विभागों के डॉक्टरों के साथ अस्पताल के पीएमओ डॉ. आरएस चौहान ने मीटिंग की। मीटिंग कर उन्होंने ईएनटी, एमडी मेडिसिन, स्किन, मनोरोग विभाग, टीबी, आंख विभाग के एचओडी डॉक्टर, इमरजेंसी इंचार्ज से मीटिंग कर निर्देश जारी किए हैं कि मरीजों के लिए जो भी जेनेरिक दवाएं का इस्तेमाल हो उसे लिखित में दें। उन दवाओं को जल्द ही जनऔषधि केंद्र में मंगाया जाएगा। मरीजों को मिलने वाली सभी जेनेरिक दवाओं की लिस्ट बनाकर डॉक्टरों की ओर से दी जाए। इस पर सहमति बनी है कि जल्द ही सभी विभाग के डॉक्टर सभी जेनेरिक दवाएं लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें