रायपुररनी। बॉडी बिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन पंचकूला द्वारा आयोजित बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में रायपुररनी निवासी अजय कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान हासिल किया। अजय कुमार ने लंबे समय से निरंतर अभ्यास और सख्त प्रशिक्षण के जरिए खुद को प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह तैयार किया था। मंच पर उनकी संतुलित बॉडी, मसल डेफिनेशन और आत्मविश्वास ने निर्णायकों और दर्शकों का ध्यान खींचा। अजय की इस उपलब्धि से रायपुररनी क्षेत्र में खुशी का माहौल है।