फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कार की नंबर प्लेट के पीछे मिला एयरटैग, छह माह बाद भी एफआईआर का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एमडीसी सेक्टर-6 निवासी कारोबारी हिमांशु की कार की नंबर प्लेट के पीछे एप्पल एयरटैग मिलने के मामले में करीब छह माह बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप है। कारोबारी के अनुसार, उन्होंने 7 अप्रैल 2026 को डीसीपी कार्यालय में शिकायत दी थी। शिकायत के मुताबिक, 29 मार्च को माता वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान मोबाइल पर अज्ञात एयरटैग ट्रैकर का अलर्ट मिला। घर लौटने पर कार की जांच की तो नंबर प्लेट के पीछे एयरटैग लगा मिला। कारोबारी ने आशंका जताई कि कोई उनकी और परिवार की गतिविधियों पर नजर रख रहा था। उन्होंने सोसायटी के कुछ सुरक्षा गार्डों पर भी संदेह जताते हुए जांच की मांग की। एसीपी विक्रम नेहरा ने बताया कि जांच में तथ्य एफआईआर दर्ज करने के अनुसार नहीं पाए गए, इसलिए मामला दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें