फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि मंत्री आज करेंगे ग्राम पंचायतों को सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा 7 स्टार इंद्रधनुष योजना के तहत 4 सितंबर को सुबह 11 बजे रेड बिशप पंचकूला में कार्यक्रम आयोजित करके पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड होंगे। यह जानकारी उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में पंचकूला जिला के साथ-साथ अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत और यमुनानगर जिला के कुल 1292 पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचकूला जिला की 107, अंबाला की 324, करनाल की 275, कुरुक्षेत्र की 285, पानीपत की 67 और यमुनानगर की 236 ऐसी ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने इस रैंकिंग में एक से लेकर चार स्टार तक हासिल किए हैं। पंचकूला की 6 ग्राम पंचायतों ने चार स्टार, 23 ग्राम पंचायतों ने तीन स्टार, 31 ग्राम पंचायतों ने 2 तथा 45 ग्राम पंचायतों ने एक स्टार हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें