बरवाला। भवन निर्माण कामगार यूनियन की राज्य के श्रम आयुक्त से हुई वार्ता में निर्माण मजदूरों की कुछ मांगों पर सहमति बनने से आक्रोश प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। एक बयान जारी करके भवन निर्माण कामगार यूनियन के राज्य सचिव लच्छीराम शर्मा ने बताया कि भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा का प्रतिनिधिमंडल राज्य के श्रम आयुक्त से मिला और निर्माण मजदूरों के मसलों पर वार्ता हुई। इनमें कहा गया कि हर महीने पंजीकरण शिविर लगाने, 90 दिन की वेरिफिकेशन विभाग की ओर से करवाने, रद्द किए गए फार्मों को बहाल करने, जिला स्तर पर मजदूरों के लिए हेल्प डेस्क स्थापित करने, ऑफलाइन के बकाया लाभ दिए जाने, फतेहाबाद, पलवल, महेंद्रगढ़, पंचकूला में जिलों पर कार्यालय खोले जाएंगे। जिससे निर्माण मजदूरों को ज्यादा लाभ मिले। इसके लिए एसओपी बना दी गई है। बोर्ड की ओर से इलाज का प्रबंध करने पर सहमति बनी है। यूनियन प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि अगर सरकार मानी गई मांगों को लागू नहीं करती तो प्रदेश भर में सरकार के पुतले जलाते हुए 31 अगस्त को राज्य के श्रम मंत्री के आवास पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रतिनिधिमंडल में सुखबीर सिंह राज्य अध्यक्ष, राममेहर राज्य महासचिव, मनोज सोनी राज्य कोषाध्यक्ष, ओमप्रकाश अनेजा राज्य उपप्रधान आदि मौजूद थे।