फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जीत के बाद चंद्रमोहन ने परिवार के साथ माता मनसा देवी मंदिर में टेका माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। पंचकूला विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रमोहन की जीत पर समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। जैसे ही 15वें राउंड की मतगणना शुरू हुई समर्थक ढोल की थाप में झूमने लगे और कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। इस दौरान जगह-जगह कांग्रेस समर्थकों ने आतिशबाजी शुरू कर दी। 17वें राउंड में जीत दर्ज करने के बाद सेक्टर-1 के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम पंचकूला गौरव चौहान से प्रमाण पत्र मिलने के बाद अपने परिवार के साथ मतगणना केंद्र से बाहर निकले।
विज्ञापन

मतगणना केंद्र से सीधे जीप में सवार होकर माता मनसा देवी मंदिर के लिए निकले। आगे-आगे चंद्रमोहन और पीछे-पीछे समर्थक और कांग्रेस नेताओं का रैला चला। सिंह द्वार पर पहुंचने से पहले ही करीब दो से ढाई किलोमीटर लंबे वाहनों की लाइन लग गई। माता मनसा देवी मंदिर पहुंचने के बाद परिवार के साथ चंद्रमोहन ने माता रानी की पूजा की और आशीर्वाद लिया। वहां से उनका काफिला बरवाला निकला। बरवाला में लोगों ने चंद्रमोहन के रोड शो का जमकर स्वागत किया और लोगों ने उन्हें जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें