फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी के बाद कौशल निगम ने अब पीजीटी की भर्ती निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा कौशल रोजगार निगम की ओर से टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) के बाद अब पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) की भर्ती भी निकाल दी है। हालांकि, निगम की ओर से न तो कुल पदों का ब्यौरा दिया गया है और न ही विषय के अनुसार पदों की जानकारी दी गई है। भर्ती के लिए आवेदन 7 अक्तूबर से कर सकेंगे और आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर रखी गई है।
विज्ञापन

कुल 11 विषयों के अध्यापकों के लिए यह भर्ती होगी। इनमें बायोलॉजी, कामर्स, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, भूगोल, हिंदी, इतिहास, गणित, भौतिक विज्ञान, राजनीतिक विज्ञान और संस्कृत विषय शामिल हैं।
इसके अलावा, हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से भी करीब 5 हजार पदों पर पीजीटी की भर्ती निकाली जानी है। आयोग ने इसके लिए तमाम तैयारियां कर ली हैं। संभावना है कि आगामी सप्ताह में पदों को विज्ञापित किया जाए। एचपीएससी के एक अधिकारी ने बताया कि पीजीटी भर्ती के लिए तमाम तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें