फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जमीन का बयाना लेने के बाद दूसरे को जमीन बेचने का बनवाया बयाना, पांच पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। रायपुररानी के खेड़ी गांव की जमीन को खरीदने के लिए पहले बयाना दिया। इसके कुछ दिन बाद जमीन मालिक की तबीयत खराब हुई और कुछ दिन बाद उसकी मृत्यु हो गई। जमीन मालिक के बेटों ने किसी दूसरे व्यक्ति को जमीन बेचने के लिए बयाना बनवाया और उसकी भनक शिकायतकर्ता को लग गई। इसके बाद मामले की शिकायत तहसीलदार व रायपुररानी पुलिस थाना में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

रायपुररानी के हरिपुर निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि खेड़ी गांव के जय प्रकाश से उसकी 4 कनाल की जमीन को खरीदने की बात हुई थी। इसकी कीमत 64.70 लाख रुपये निर्धारित हुई। उसने जय प्रकाश को बयाना के तौर पर 20 लाख रुपये दिए और 30 जुलाई 2022 को रजिस्ट्री की तारीख निर्धारित हुई। कुछ समय बाद जय प्रकाश की तबीयत खराब हुई और उसके इलाज के लिए जय प्रकाश के बच्चों ने उससे 20.20 लाख रुपये लिए। लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद जय प्रकाश की मौत हो गई। इसके बाद जय प्रकाश के बच्चों ने जमीन शिकायतकर्ता के बजाए किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने की प्लानिंग की और उसके लिए बयाना भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें