फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः आपत्तियों के बाद बदलाव, अब सेक्टर-13 संग मनीमाजरा भी लिखा जाएगा, नोटिफिकेशन जारी

Tue, 11 Feb 2020 01:00 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
विज्ञापन
सेक्टर 13 लोगो - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
यूटी प्रशासन ने सोमवार को शहर के गांव-कॉलोनियों के नाम बदलने की नोटिफिकेशन जारी कर दी। मनीमाजरा को सेक्टर-13 बनाए जाने को लेकर लोगों की तरफ से आपत्ति जताने के बाद अब प्रशासन ने सेक्टर-13 के साथ मनीमाजरा भी जोड़ दिया है। अब यह सेक्टर-13 (मनीमाजरा) के नाम से जाना जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अब कागजों पर नए नामों का ही जिक्र होगा।
विज्ञापन



चंडीगढ़ को सेक्टर-13 (मनीमाजरा) के अलावा सेक्टर-12 वेस्ट, 14 वेस्ट, 39 वेस्ट, 56 वेस्ट के साथ बिजनेस और इंडस्ट्रियल पार्क- एक, दो और तीन मिल गए हैं। तीन जनवरी को सेक्टर-9 स्थित यूटी सचिवालय में प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की अध्यक्षता में हुई अधिकारियों की बैठक में इस प्रस्ताव को आखिरी मंजूरी दी गई थी।

गौरतलब है कि यूटी प्रशासन की तरफ से नाम बदलने को लेकर शहरवासियों से आपत्ति और सुझाव मांगे गए थे। प्रशासन के पास करीब 60 लोगों ने नाम बदलने को लेकर अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज कराईं। इनमें से ज्यादातर लोग पक्ष में बताए गए। हालांकि, प्रशासन के पास चंडीगढ़ में सेक्टर-13 बनाए जाने को लेकर सबसे ज्यादा आपत्तियां आई थीं।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि मनीमाजरा के साथ इतिहास जुड़ा है, ऐसे में मनीमाजरा का नाम न बदला जाए। इसके अलावा लोगों का तर्क था कि चंडीगढ़ को बनाने वाले ली कार्बूजिए ने सेक्टर-13 को नहीं रखा। अगर चंडीगढ़ में सेक्टर-13 बनाया जाता है तो यह ली कार्बूजिए का अपमान होगा।
विज्ञापन


यह हैं नाम
पुराना नाम-------------------------------------------------------नया नाम
सारंगपुर इंस्टीट्यूशनल एरिया---------------------------------सेक्टर-12 वेस्ट
धनास-मिल्क कालोनी, पुनर्वास कालोनी और अन्य---------सेक्टर-14 वेस्ट
मलोया और डड्डूमाजरा-----------------------------------------सेक्टर-39 वेस्ट
पॉकेट नंबर-8 (विकास मार्ग)---------------------------------सेक्टर-56 वेस्ट
मनीमाजरा------------------------------------------------------सेक्टर-13 (मनीमाजरा)
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1------------------------------------बिजनेस और इंडस्ट्रियल पार्क-एक
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2-------------------------------------बिजनेस और इंडस्ट्रियल पार्क-दो
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-3-------------------------------------बिजनेस और इंडस्ट्रियल पार्क-तीन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें