फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: व्यक्ति की हत्या के बाद मोरनी के जंगल में फेंका था शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। मोरनी रोड पर होटल गोल्डन ट़्यूलिप के पास 15 मार्च को एक व्यक्ति की लाश मिलने के मामले में खुलासा हुआ है कि उसकी हत्या के बाद शव मोरनी के जंगलों में फेंका गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार दम घुटने के कारण इस व्यक्ति की मौत हुई है। गला घोटने की आशंका जताई गई है। इस व्यक्ति की उम्र करीब 50 साल थी। जब शव मिला, तो उसने पेंट और लोअर की जैकेट पहनी हुई थी। पुलिस को संदेह है कि कहीं पर इस युवक की हत्या के बाद शव को मोरनी के जंगलों में डंप करने के इरादे से फेंका गया है। इस व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। चंडीमंदिर थाना पुलिस को 15 मार्च को फोन पर सूचना मिली थी कि होटल गोल्डन टयूलिप के पास एक लाश पड़ी है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा तो आसपास गंदी बदबू आ रही थी। पुलिस ने गाड़ी को रोककर खाई में देखा तो घने पेड़ और झाड़ियों के बीच में एक युवक की लाश पड़ी हुई थी। लाश कई दिन पुरानी लग रही थी। चंडीमंदिर थाना प्रभारी करनैल सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें