फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफ्रीकी देशों ने एमबीबीएस पाठ्यक्रमों के लिए हरियाणा में दिखाई रुचि : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-32 में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का आधारशिला रखने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि युगांडा सहित कुछ अफ्रीकी देशों ने हरियाणा के साथ समझौते कर अपने छात्रों को एमबीबीएस पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के लिए हरियाणा भेजने में रुचि जताई है। उन्होंने कहा कि युगांडा की जनसंख्या हरियाणा के बराबर है, लेकिन वहां पर केवल दो मेडिकल कॉलेज हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में राज्य में 6 मेडिकल कॉलेज थे। 2014 और 2019 के बीच यह संख्या बढ़कर 12 हो गई है। 2019 से वर्तमान तक यह संख्या 15 पहुंच गई है। सभी के पूरा होने पर भविष्य में मेडिकल कॉलेज की संख्या बढ़कर 29 हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी मेडिकल कॉलेजों के पूरा होने पर राज्य में एमबीबीएस सीटों की कुल संख्या 3500 तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन



पैरा-मेडिकल और फिजियोथेरेपी कॉलेज किए जाएंगे स्थापित
मेडिकल कॉलेजों के अंदर पैरा-मेडिकल कॉलेज और फिजियोथेरेपी कॉलेज भी स्थापित किए जाएंगे। स्वास्थ्य पेशेवरों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन मेडिकल कॉलेज के संचालित होने के बाद राज्य में हर वर्ष 3500 डॉक्टर मिलेंगे। इसके अतिरिक्त, विशेष डॉक्टरों की आवश्यकता को पूरा करते हुए पीजी सीटों की संख्या 851 से बढ़कर 1200 हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों में व्यायाम शालाएं और खेल नर्सरी भी स्थापित की गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों की मैपिंग कर इस वर्ष राज्य के 300 गांवों में स्टेडियम, नर्सरी सहित अन्य खेल सुविधाएं भी स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें