एडवोकेट हितेंद्र चौधरी व अन्य पदधिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। कालका बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। प्रधान पद के लिए दो उम्मीदवार खड़े थे, जिसमें एडवोकेट हितेंद्र चौधरी ने 71 वोटाें से जीत दर्ज की। वहीं उपप्रधान पद के लिए एडवोकेट रवि कुमार काजल, सचिव पद पर एडवोकेट जसविंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट सोमेश शर्मा को सर्वसम्मति से चुना गया।