फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सांस की बीमारी को लेकर एडवाइजरी जारी, बच्चों की ओपीडी में बढ़े मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सांस की बीमारी को लेकर पंचकूला स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार कहा कि लगातार बच्चों की ओपीडी में बुखार, जुकाम के साथ सांस लेने के दिक्कत की समस्या के चलते यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ सभी मरीजों की जांच के साथ इलाज किया जाए। चीन में सांस की बीमारी फैलने पर अब हरियाणा में रहस्यमयी निमोनिया पर गाइडलाइन जारी की गई है। पंचकूला हेल्थ डिपार्टमेंट ने एच9एन2 वायरस को लेकर सतर्क रहने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि जनरल अस्पताल के साथ सभी पीएचसी, सीएचसी, पोली क्लीनिक, सब डिवीजनल अस्पताल और अर्बन हेल्थ सेंटर्स के साथ साथ प्राइवेट अस्पताल में दवाओं का इंतजाम सही तरीके से होना चाहिए। वहीं, मेडिकल इक्यूपमेंट भी बेहतरीन होेने चाहिए जिससे कि लोगों का सही तरीके से इलाज हो सके। उन्होंने कहा कि सांस की बीमारी के अलावा निमोनिया ग्रस्त मरीजों पर नजर रखी जाएगी। अगर इस तरह के मामले एक जगह अधिक आते हैं तो स्वास्थ्य विभाग को इसकी तुरंत जानकारी लोग दें। अस्पतालों में बेड के दवाइयों और टेस्टिंग किट्स की व्यवस्था भी की गई है। सीएमओ ने बताया कि एच9एन2 वायरस को लेकर मीटिंग की गई है। सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है। इसके लिए टीमें भी एहतियातन लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें