संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। बिजली विभाग के कर्मचारियों की 22, 23 और 24 अक्तूबर को प्रस्तावित हड़ताल के मद्देनजर जन स्वास्थ्य विभाग उपमंडल रायपुररानी ने लोगों से पेयजल को लेकर एहतियात बरतने की अपील की है। विभाग ने नागरिकों को जरूरत के अनुसार पानी जमा रखने और अनावश्यक खपत से बचने की सलाह दी है। जानकारी देते हुए जन स्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता सचिन वर्मा ने कहा कि प्रस्तावित हड़ताल को ध्यान में रखते हुए लोग पहले से तैयारी रखें, ताकि संभावित परेशानी के दौरान घरेलू जरूरतें प्रभावित न हों। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति या पेयजल आपूर्ति से संबंधित समस्या आने पर विभाग से तुरंत संपर्क किया जाए।