पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मिठाई विक्रेताओं और अन्य दुकानदारों से राखी के त्योहार पर ग्राहकों को मुफ़्त मास्क मुहैया करवाने की सलाह दी है।
सीएम ने सभी डीसी को निर्देश दिया है कि वे अपने अपने जिलों में मिठाई विक्रेताओं और दूसरे दुकानदारों को सलाह दें कि वे राखी के त्योहार पर ग्राहकों को सामान के साथ एक जोड़ा मास्क मुफ़्त दें, जिससे लोगों में मास्क के उपयोग को और ज़्यादा उत्साहित किया जा सके। कैप्टन ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए मास्क के प्रयोग को सक्रियता से प्रचार किया जाए, क्योंकि राज्य में पिछले कुछ हफ्तों से कोविड केस तेज़ी से बढ़े हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री राखी के मौके पर रविवार को मिठाई की दुकानें खोलने की इजाजत दी थी।