फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 29 जुलाई तक होंगे दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय मौली में सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय मौली के प्राचार्य रूपचंद ने बताया कि कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा- 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई है। इसमें जो छात्र वर्तमान सत्र 2025-26 में सरकारी अथवा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5 में अध्ययनरत हैं। वह इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी की आयु 01 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 दोनों तिथियां के मध्य होनी चाहिए। विद्यार्थी जिला पंचकूला का निवासी हो, वह निशुल्क ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। अभिभावक नवोदय विद्यालय की वेबसाइट www.cbseitms.rcil.gov.in/nvs के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा जिला पंचकूला के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 13 दिसंबर को आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन संबंधित अधिक जानकारी के लिए परीक्षा प्रभारी श्री प्रवीण राठी 99964 86868 और विजय कुमार 86072 18178 से संपर्क किया जा सकता हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें