पंचकूला। शहर के कॉलेजों के साथ मोरनी, रायपुररानी और बरवाला में भी यूजी कोर्सेज में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थी 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी की ओर से जल्द ही पूरा कार्यक्रम तय कर दिया जाएगा। छात्र आर्ट्स, कॉमर्स और बीसीए स्ट्रीम में दाखिला ले सकते हैं। मेरिट के आधार पर सीटों का आवंटन होगा।पंचकूला उच्च शिक्षा अधिकारी रीटा गुप्ता ने बताया कि दाखिले के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। बरवाला में बीएससी मेडिकल और बीकॉम का अधिक क्रेज रहता है। विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए सीटें बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।
राजकीय कॉलेज बरवाला में सीट
बीए -320
बीकॉम160
बीएससी मेडिकल -80
बीसीए 40
राजकीय कॉलेज रायपुररानी में सीट
बीकॉम वोकेशनल कंप्यूटर साइंस 30
बीकॉम -80
बीए - - 320
राजकीय कॉलेज मोरनी में सीट
बीए -320