फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी पॉलीटेक्निक में दाखिला प्रक्रिया जारी, कर सकते हैं आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। पिंजौर ब्लाक के गांव नानकपुर स्थित सरकारी पॉलीटेक्निक संस्थान में सत्र 2021-22 के लिए डिप्लोमा इंजीनियरिंग और डिप्लोमा इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री में दाखिला प्रक्रिया जून माह से जारी है। प्रधानाचार्या सूक्ष्म गोयल ने बताया कि संस्थान में सिविल इंजीनियरिंग की 60 सीटें, कंप्यूटर इंजीनियरिंग की 60 सीटें, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की 60 सीटें, मेकेनिकल इंजीनियरिंग 60 सीटें और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की 60 सीटों के लिए दाखिला हो रहा है। गांव नानकपुर निवासी के लिए प्रत्येक ब्रांच में दो-दो सीटें आरक्षित हैं। डिप्लोमा इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए 10वीं में 35 प्रतिशत और रिजर्व कैटेगरी के लिए 33 प्रतिशत के साथ पास स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं। डिप्लोमा इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री में दाखिले के लिए 12वीं क्लास पास नॉन मेडिकल या आईटीआई दो वर्षीय वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन है। इच्छुक छात्र विभाग की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें