फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आईटीआई की बची सीटों पर 23 अगस्त तक होगा दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई सेक्टर-14, कालका, रायपुररानी, बरवाला की बची सीटों पर दाखिला होगा।
विज्ञापन

आईटीआई सेक्टर-14 के प्रिंसिपल मंदीप बेनीवाल ने बताया कि वर्ष 2024 के लिए अंतिम अवसर प्रदान करते हुए रिक्त सीटों के लिए ऑन द स्पॉट दाखिला 23 अगस्त तक संस्थान स्तर पर किया जायेगा। उन्होंने बताया कि नए आवेदन 8 अगस्त से 23 अगस्त दोपहर 12 बजे तक दाखिला पोर्टल https://admissions.itiharyana.gov.in पर भरे जा सकते हैं।
यह दाखिला नए एवं पुराने आवेदनों की सयुंक्त मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसमें किसी प्रकार का आरक्षण लागू नहीं होगा। दाखिले के इच्छुक प्रार्थी को संस्थान में आकर 12 बजे से पहले अपना मेरिट कार्ड जमा करवाना होगा, जिसके बाद दोपहर एक बजे दाखिला शुरू हो जाएगा। इसके दौरान प्रार्थियों को रिक्त सीट की सूची से अवगत करवाया जाएगा। मेरिट में आने वाले आवेदकों के मूल प्रमाण पत्रों की जांच व दाखिला फीस ऑनलाइन प्रक्रिया संस्थान में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार 12 अगस्त से 23 अगस्त तक रैंक व मेरिट कार्ड जनरेट किए जाएंगे। 24 अगस्त तक फीस जमा करवाने के लिए वेरिफिकेशन लिंक ओपन किया जाएगा और आवेदक को सीट अलॉट की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें