फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एडीसी ने श्री माता मनसा देवी में श्रमदान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अतिरिक्त उपायुक्त एवं माता मनसा देवी बोर्ड की सीईओ निशा यादव की अध्यक्षता में रविवार को मनसा देवी मंदिर में स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान किया गया। उन्होंने सभी से स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनकर अपने आसपास सफाई रखने की अपील की। उन्होंने बताया कि श्रमदान स्वच्छता अभियान में बोर्ड में कार्यरत सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाई के ठेकेदार के कर्मियोंं ने भी बढ़चढ़कर पूरे उत्साह के साथ इस अभियान में हिस्सा लिया। इसमें गुरुकुल के सदस्यों, नगर निगम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कर्मचारियों ने भी इस अभियान में हिस्सा लिया। स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में भंडारा कमेटियोंं की ओर से पीने के पानी की छबील लगाकर व सभी के लिए खाना उपलब्ध करवाकर सहयोग किया। उन्होंने बताया कि चंड़ीमाता मंदिर, काली माता मंदिर कालका में भी स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान किया गया, जिसमें मंदिर के कर्मचारियों और अन्य लोगों ने मंदिर को धोकर साफ किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें