संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। हलका विधायक प्रदीप चौधरी ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और छतीसगढ़ की प्रभारी कुमारी शैलजा 7 जुलाई को कालका में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। विधायक ने दून एरिया में चार स्थानों पर बैठकें की और कार्यक्रम में पहुंचने का निमंत्रण दिया।
उन्होंने कहा की किसान धान लगा रहा है और सिंचाई के लिए बिजली की दिक्कत आ रही है। इस संबंध में उन्होंने एसडीओ से बात की। उन्होंने कहा कि पेराफेरी एक्ट से लोग परेशान किए जा रहे हैं। लोगों ने विधायक को बताया की खेड़ावाली में नर्सिंग कॉलेज का काम लटका पड़ा है। इसे पूरा किया जाए।
वहीं, सरकार ने कहा था कि परिवार पहचान पत्र के आधार पर पेंशन की उमर होने पर पेंशन ऑनलाइन लग जाएगी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है। बुजुर्ग परेशान हो हैं। स्कूलों में टीचरों की कमी के कारण बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। मौके पर मंदीप करनपुर, राजिंदर खेड़ावाली, रविकांत शर्मा, रविंदरपाल मेहता, रूलदू राम, रामबाग, गुटभाग, जरनैल, सूरजभान दहिया, रामपाल, लाभ सरपंच, मास्टर रखा राम, एडवोकेट मान सिंह, गुरबक्ष, जस्सू किरतपुर, निरंजन सिंह, अमन जैलदार, महेश, रामकरण, सुच्चा, जीत ठाकुर इत्यादि मौजूद थे।