पंचकूला। सेक्टर-21 में ऑटो चालक ने बिना इंडिकेटर दिए वाहन मोड़ दिया। इस कारण पीछे से एक्टिवा पर आ रहा दंपती ऑटो से टकरा गया। इस हादसे में पति को गंभीर चोट लगी है। सेक्टर-5 पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस को चंडीगढ़ निवासी बिशन लाल ने बताया कि 8 सितंबर को एक्टिवा पर पत्नी के साथ सेक्टर-21 की तफ जा रहे थे। एक्टिवा उनकी पत्नी चला रही थी। आगे चल रहे ऑटो चालक ने बिना इंडिकेटर दिए ऑटो मोड़ने की कोशिश की। अचानक उनकी पत्नी ने ब्रेक लगा दी और इसके बावजूद एक्टिवा ऑटो से टकरा गई।